फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The body of a young man was found hanging from a noose

Mathura News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित अंता पाड़ा में शुक्रवार सुबह फंदे से युवक लटका मिला। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि अंता पाड़ा निवासी तरुण शर्मा (38) चौक बाजार स्थित एक सीए के यहां कार्य करते थे। रात को उन्होंने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया। तरुण के चचेरे भाई यतीश शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों से तरुण मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। बृहस्पतिवार को वह किसी कार्य से गोवर्धन गए थे। शुक्रवार को उनकी नौ साल की भतीजी ने फोन करके उन्हें बताया कि पापा फंदे से लटके हुए हैं। यह सुनते ही उनके पैरों जमीन खिसक गई। शाम को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed