फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The body of a young man was found hanging from a noose in Girraj Vatika

Mathura News: गिर्राज वाटिका में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose in Girraj Vatika
रिफाइनरी (मथुरा)। थाना क्षेत्र की गिर्राज वाटिका में बुधवार की सुबह एक घर से बदबू आने पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पुलिस को मिली और पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह गिर्राज वाटिका स्थित एक मकान से बदबू आने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी अजय वर्मा को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला तो उसमें युवक फंदे पर लटका हुआ था। युवक की पहचान नौहझील के चांदपुरखुर्द एवं हाल गिर्राज वाटिका निवासी विवेक (30) के रूप में हुई। पिता मोरध्वज ने बताया कि विवेक शराब का आदी था। उसका और उसके परिवार का खर्चा भी वह उठाते हैं। दो दिन पहले ही वह अपनी पत्नी को मायके छोड़कर आया था। इसके बाद वह कमरे में चला गया। आए दिन शराब पीने के कारण उससे ज्यादा बात नहीं होती थी। विवेक की मौत की सूचना मिलने पर उसकी पत्नी प्रीति मायके से अपने चार वर्षीय बेटे अनुराग के साथ घर आ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि परिजन तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed