{"_id":"667b59b4103702c132032b64","slug":"the-body-of-a-teenager-missing-from-home-was-found-lying-in-several-parts-on-the-railway-track-mathura-news-c-369-1-mt11005-115059-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: घर से लापता किशोर का शव रेलवे ट्रैक पर कई हिस्सों में पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: घर से लापता किशोर का शव रेलवे ट्रैक पर कई हिस्सों में पड़ा मिला
विज्ञापन
मथुरा। छाता थाना क्षेत्र के बरौली गांव से सोमवार शाम एक किशोर संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। देर रात को उसका शव नरी सेमरी रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर पड़ा मिला। शरीर कई हिस्सों में कटा था। परिजन अपहरण के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं, पुलिस आत्महत्या मान रही है। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। गमगीन माहौल में शाम को उसका अंतिम संस्कार हुआ।
वाकया करीब शाम सात बजे का है। कपिल (15) पुत्र योगेश निवासी बरौली, छाता को उसकी दादी ने तुलसी के पौधे पर दीपक जलाने के लिए भेजा था। उसे दीपक जलाते हुए आखिरी बार उसके ताऊ बच्चू सिंह ने देखा। बच्चू ने बताया कि वे जयपुर में पानी के प्लांट पर काम करते हैं। रविवार को वहां से लौटे थे। कपिल अपनी डीग, राजस्थान स्थित ननिहाल में था। वहां से उसे रविवार को ही बुला लिया था।
सोमवार को बहन ममता भी घर आई थी। ममता के बेटे बबलू के साथ कपिल शाम के समय गांव में घूमने भी गया था। बच्चू सिंह के अनुसार दीपक जलाते हुए उसे उन्होंने देखा था। मगर, उसके बाद उसका सुराग नहीं लगा। गांव में भी तलाश की। पुलिस को सूचना दी। गांव में चारों ओर परिवार के लोग तलाश कर रहे थे। तभी देर रात को पुलिस से सूचना मिली कि एक किशोर का शव नरी सेमरी रेलवे फाटक के पास मिला है। परिजन मौके पर गए। शव की शिनाख्त कपिल के रूप में की।
विज्ञापन
उन्होंने शक जताया है कि बच्चे का अपहरण कर हत्या के बाद शव ट्रेन की पटरी पर फेंका गया है, ताकि यह आत्महत्या लगे। हालांकि उन्होंने गांव में किसी से रंजिश होने की बात से भी मना किया।
दो भाइयों में सबसे छोटा था कपिल, मां की बिगड़ी तबीयत
10वीं कक्षा का छात्र कपिल दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई सचिन 11वीं कक्षा में पढ़ता है। बेटे का शव देखते ही मां भूरा देवी की तबीयत बिगड़ गई। वह फूट-फूटकर रोने लगी।
हत्या या आत्महत्या, उलझी हुई है गुत्थी
कपिल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत ने पुलिस और परिजनों को उलझन में डाल दिया है। परिजन इस मामले को अपहरण के बाद हत्या का बता रहे हैं। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। मगर, दोनों के पीछे का कोई ठोस कारण सामने नहीं आ रहा है।
वर्जन
शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हर पहलू पर काम कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- संजय कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर छाता