{"_id":"68c1ca9e7453c3f47305b034","slug":"the-body-found-in-etawah-was-of-a-missing-student-from-mathura-mathura-news-c-369-1-sagr1038-135760-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मथुरा से लापता छात्रा का था इटावा में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मथुरा से लापता छात्रा का था इटावा में मिला शव
विज्ञापन
मथुरा। इटावा में 12 दिन पहले यमुना में मिला शव मथुरा के गोकुल बैराज से लापता हुईं दो छात्राओं में से एक का था। पुलिस की सूचना पर इटावा पहुंचे परिजन ने कपड़ों से छात्रा की पहचान की है। वहीं दूसरी छात्रा का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।
हाईवे थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी दो नाबालिग छात्राएं 22 अगस्त को कोचिंग जाने के लिए स्कूटी से निकलीं थीं। इसके बाद वे कहीं लापता हो गईं। दोनों एक ही कॉलोनी की रहने वालीं थीं। तलाश के दौरान उनकी स्कूटी और बैग गोकुल बैराज पर मिले थे ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि दोनों यमुना में तो नहीं कूद गईं। मामले की एफआईआर महावन थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से ही पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान 29 अगस्त को इटावा के बढ़पुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने यमुना नदी से एक बालिका का शव बरामद किया। पहचान न होने पर नियमानुसार पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार भी कर दिया।
12 दिन बाद बुधवार को अचानक इटावा पुलिस ने मथुरा पुलिस से संपर्क कर एक छात्रा के परिजन को सूचना दी। उन्हें बताया कि एक शव मिला था, वह इटावा आकर उसके कपड़ों व फोटो से पहचान कर सकते हैं। रोते-बिलखते परिजन बुधवार शाम को इटावा पहुंचे। यहां कपड़े देखकर उन्होंने इस बात की पुष्टि की, कि ये कपड़े उनकी बेटी ने ही लापता होने के दौरान पहने थे। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि उन्हें अपनी बेटी के अंतिम दर्शन भी नसीब नहीं हो सके। वहीं दूसरी छात्रा के बारे में अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।