फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The birthplace area will be beautified

Mathura News: जन्मभूमि क्षेत्र का होगा सौंदर्यीकरण, मार्गों पर रखे जाएंगे गमले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The birthplace area will be beautified
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों में नगर निगम जुट गया है। जन्मभूमि क्षेत्र में पेचवर्क कार्य होगा और सुगंधित फूलों के गमले रखे जाएंगे। वहीं परिसर फसाड लाइटों के साथ-साथ रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होगा। नगर आयुक्त ने बुधवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही महापौर ने सभी पार्षदों से सहयोग करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन आने वाले प्रमुख चौक-चौराहों के साथ-साथ मार्गों पर भी सौंदर्यीकरण के लिए गमले रखे जाएंगे। इसमें विभिन्न प्रजातियों के सुगंधित फूल वाले पौधे लगाए जाएंगे, ताकि जन्माष्टमी पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके। इसके अलावा मार्गाें की मरम्मत और सजावट भी होगी।
विज्ञापन


जन्मभूमि क्षेत्र की गलियों को ऐसे सजाया जाएगा, जो द्वापर युग की आभा का एहसास कराएंगी। निगम ने इसकी कार्य योजना बनाई है। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बताया है कि जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। शहर के प्रमुख मार्गों का सौंदर्यीकरण के साथ-साथ उनकी मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed