फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The beautiful shades of song, music and dance were seen in the dance drama MeeraThe beautiful shades of song, music and dance were seen in

Mathura News: नृत्य नाटिका मीरा में दिखी गीत, संगीत और नृत्य की मनोरम छटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
The beautiful shades of song, music and dance were seen in the dance drama MeeraThe beautiful shades of song, music and dance were seen in
मथुरा। ब्रजरज उत्सव में सोमवार को गीत, संगीत और नृत्य की मनोरम छटा के बीच नृत्य नाटिका मीरा की प्रस्तुति हुई। इसमें दो दर्जन से अधिक कलाकारों की टीम ने आकर्षक परिधान और मोहक नृत्य के साथ दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित ब्रजरज उत्सव में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित डिम्पी मिश्रा के निर्देशन में नृत्य नाटिका मीरा का मंचन किया गया। करीब डेढ़ घंटे की नृत्य नाटिका में कृष्ण भक्त मीरा के जीवन चरित्र को प्रदर्शित किया। भगवान श्रीकृष्ण के प्रति मीरा के अटूट विश्वास को दिखाया गया। भक्तिकाल के महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों में शुमार मीरा एक साधन–संपन्न, राजकीय वर्ग में जन्मीं और पली–बढ़ीं थी, जिस दुनिया को त्याग कर उन्होंने भक्ति मार्ग को चुना।
विज्ञापन


कार्यक्रम में राजस्थानी लोक संस्कृति, भाषा एवं बोली और लोकनृत्यों का समावेश देखने को मिला। गीत संगीत और नृत्य से परिपूर्ण नृत्य नाटिका मीरा के भावपूर्ण प्रस्तुतिकरण ने दर्शकों को प्रभावित किया। इससे पूर्व स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। राजेश शर्मा के ब्रज फोक दर्शकों ने बहुत सराहा। दानी शर्मा और पंकज खंडेलवाल के गायन ने समा बांध दिया। चरकुला की प्रस्तुति देख लोग दांतों तले अंगुलियों दबाने को मजबूर हो गए। कीर्ति बल्लभ पाठक का सूफी संगीत की प्रस्तुति ने एक बार फिर भक्ति के रस घोल दिए। इस मौके पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह, डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र, आरपी यादव, डाॅ. अनूप शर्मा आदि मौजूद ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed