फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The alertness of the soldiers saved the life of the woman

Mathura News: सिपाहियों की सतर्कता से बची महिला की जान

Fri, 23 Jun 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Fri, 23 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
The alertness of the soldiers saved the life of the woman
मथुरा। पति से झगड़े के बाद छावनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने पहुंची एक महिला जीआरपी और आरपीएफ सिपाहियों की सतर्कता के कारण बच गई।
विज्ञापन


छावनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के सिपाही मुकेश सविता और आरपीएफ के सिपाही धर्मराज सिंह प्लेटफार्म संख्या एक पर बुधवार रात करीब 12 बजे ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान मथुरा से छपरा जाने वाले वाली ट्रेन के आने की उद्घोषणा हो गई। ट्रेन स्टेशन के आउटर पर आ चुकी थी। तभी प्लेटफार्म पर खड़ी करीब 30 वर्षीय महिला अचानक रेलवे ट्रैक पर कूद गई। यह देख सिपाही मुकेश और धर्मराम सिंह ने छलांग लगाकर महिला को पटरियों से हटा लिया।
विज्ञापन


महिला सिपाहियों से उसे छोड़ने व ट्रेन से कटकर जान देने की बात कही, उन्होंने तब तक नहीं छोड़ा, जब तक कि ट्रेन छावनी स्टेशन से गुजर नहीं गई। ट्रेन के निकलने के बाद सिपाहियों ने महिला को समझा बुझा कर शांत किया और उससे परिवार की जानकारी की। महिला ने अपने पति का मोबाइल नंबर दिया। सिपाहियों ने पति से बात की और उसे छावनी स्थित जीआरपी चौकी पर बुलाया। पास के ही मोहल्ले में रहने वाली महिला का पति कुछ ही देर में चौकी आ गया और महिला को समझा अपने साथ ले गया। छावनी जीआरपी चौकी प्रभारी विनीत उपाध्याय ने बताया कि सिपाहियों की सजगता से महिला की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed