फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The air has become more toxic, with the AQI reaching 240.

Mathura News: हवा और हुई जहरीली, एक्यूआई पहुंचा 240

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The air has become more toxic, with the AQI reaching 240.
धुंध के वीच होकर गुजरते राहगीर। संवाद
मथुरा। जिले में शनिवार की सुबह प्रदूषित हवा के बीच हुई। मथुरा-वृंदावन में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 240 के करीब दर्ज किया गया, जो कि सेहत के लिए खतरनाक माना जाता है। वहीं दो दिन पहले यह आंकड़ा 172 दर्ज किया गया था। ऐसे में धीरे-धीरे शहर का प्रदूषण स्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, सर्दी बढ़ने के साथ हवा की गति बेहद धीमी हो गई है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह-शाम मौसम पूरी तरह से करवट बदल रहा है। इसका असर प्रदूषण स्तर पर भी दिख रहा है। शनिवार सुबह एक्यूआई 240 तक पहुंच गया, यह खतरनाक श्रेणी में माना जाता है। हालात दिनों दिन बिगड़ रहे हैं। प्रदूषण का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। इसके बाद नगर निगम व प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किए हैं। प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी पंकज यादव ने बताया कि बीते दिनों से मौसम में बदलाव हो रहा है। तापमान के घटने से प्रदूषण का स्तर घट-बढ़ रहा है।
विज्ञापन

--
क्या करें, क्या न करें
-प्रदूषण के कारण सांस लेने में दिक्कत, गले में खरास की शिकायतें आ रही हैं। उन्हें ज्यादा सावधानी बरतनी है।

-अस्वस्थ लोग सुबह शाम टहलने के लिए बाहर न निकलें, अच्छी क्वालिटी का मास्क पहनें।

- घर की खिड़कियों को बंद रखें, घर में प्रदूषण को कम करने वाले उपकरणों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

- अगर बागवानी का शौक हो तो घर के अंदर व बाहर पौधे लगाएं, प्रदूषण कम करने में मदद करेंगे।

- अगर किसी व्यक्ति को कोई घाव है तो उसे खुला न छोड़ें, पट्टी बांधकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed