फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The administration cracked down on encroachment.

Mathura News: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The administration cracked down on encroachment.
बरसाना। राधाष्टमी से पहले रविवार को प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टीम प्यारो बरसाना गेट से नया बस स्टैंड तक पहुंची और सड़क की पटरियों पर जमे अतिक्रमण पर कार्रवाई की। इसके बाद गोवर्धन रोड की दोनों ओर भी अभियान चलाया गया। सड़क घेरकर रखे सामान, ठेले और अस्थायी अतिक्रमण हटवाकर रास्ता साफ कराया गया।
विज्ञापन


रविवार की देर शाम एसडीएम गोवर्धन सुशील कुमार, सीओ गोवर्धन अनिल कुमार और ईओ बरसाना कल्पना वाजपेई के नेतृत्व में इलाका पुलिस के साथ टीम ने अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे दुकानों के बाहर रखे सामान और रास्ते में बाधा बन रहे अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया। टीम को देखकर कई दुकानदारों ने खुद ही सामान समेट लिया, जबकि अन्य स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया।राधाष्टमी पर बरसाना में देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने के चलते प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ेगा। पैदल श्रद्धालुओं की संख्या भी अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में सड़क की पटरियों तक फैला अतिक्रमण मार्ग को और संकरा कर देता है। इसे देखते हुए प्रशासन ने पर्व से पहले रास्तों को खाली कराने की कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को सड़क और पटरियों पर सामान न रखने की हिदायत दी। साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई के बाद दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी। प्रशासन का जोर राधाष्टमी के दौरान बरसाना के प्रमुख मार्गों पर आवागमन सुचारु रखने और श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी न होने देने पर है।एसडीएम गोवर्धन सुशील कुमार ने बताया कि राधाष्टमी को देखते हुए प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed