{"_id":"691e04a1f8fe534e4e01c79e","slug":"the-action-caused-panic-among-officials-of-the-implementing-agencies-mathura-news-c-369-1-mt11009-138798-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कार्रवाई होने पर कार्यदायी संस्थाओं के पदाधिकारियों में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कार्रवाई होने पर कार्यदायी संस्थाओं के पदाधिकारियों में मची खलबली
विज्ञापन
मथुरा। सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माणाधीन तीन मार्गों के कार्य में लापरवाही बरतने पर नगर निगम की कार्रवाई से कार्यदायी संस्था के पदाधिकारियों के खलबली मच गई है। अब वह अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं और अधिकारियों को स्पष्टीकरण दे रहे हैं। वहीं महापौर विनोद अग्रवाल ने कार्य प्रक्रिया सुधारने की हिदायत दी है।
मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत गोविंद नगर क्षेत्र में 01.7 किमी सड़क का निर्माण हो रहा है। इसका टेंडर 18.16 करोड़ रुपये में नेशनल हाईवे कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया। नवंबर 2024 में मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हुआ। इसी संस्था को वृंदावन में प्रेम मंदिर से विद्यापीठ चौराहे तक मार्ग निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके अलावा बीते दिनों होलीगेट से पुराने बस स्टैंड के निकट अंडरपास तक मार्ग के निर्माण की जिम्मेदारी आरएन अग्रवाल संस्था को दी थी। कार्यदायी संस्था ने अधिकारियों के बिना बताए मार्ग को रातोंरात उखाड़ दिया। इससे स्थानीय व्यापारियों नाराज हो गए। निर्माण कार्य में लापरवाही मानते हुए नगर आयुक्त जग प्रवेश ने दोनों कार्यदायी संस्थाओं को डिबार कर दिया। कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी देवेंद्र प्रकाश अग्रवाल का कहना कि उन्होंने अधिकारियों से डिबार की कार्रवाई को हटाने की मांग की है। सनातन एकता पदयात्रा की वजह से कार्य देरी शुरू होने का दावा किया है।
--
मार्ग उखड़ने से लग रहा जाम
इधर, होलीगेट मार्ग उखड़ने के बाद स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी रही है। राहगीर घंटों तक जाम में जूझते हैं। कार्रवाई के बाद भी मार्ग पर कोई सुधार नहीं किया गया है।