फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The accused were accused of beating a man to death

Mathura News: व्यक्ति की पीटकर हत्या करने का नामजदों पर लगाया आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The accused were accused of beating a man to death
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क किनारे घायलावस्था में मिले व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन ने नामजदों पर पुरानी रंजिश को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए शव थाने के गेट पर रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मामले में परिजन ने नामजदों के खिलाफ उसी दिन मारपीट कर घायल करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। युवक की मौत के बाद महिलाओं सहित सैकड़ों ग्रामीण थाना जैंत पहुंचे और हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। क्षेत्राधिकारी सदर के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम राल थोक दादू निवासी देवी सिंह पुत्र गिर्राज बीती 19 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे अपने खेत से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही अमर सिंह, महावीर, नवला, गुलशन, गोपी और दो अन्य ने उन पर हमला बोल दिया। परिजन ने नामजद के खिलाफ मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घायल की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें जयपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीओ सदर संदीप कुमार ने बताया कि युवक के परिजन ने नामजद के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़ित की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में विवेचना जारी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed