{"_id":"66833cbeb6f7201049000e95","slug":"the-accident-will-be-investigated-with-the-help-of-iit-5-engineers-suspended-mathura-news-c-369-1-mt11005-115345-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आईआईटी के सहयोग से होगी हादसे की जांच, 5 अभियंता निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आईआईटी के सहयोग से होगी हादसे की जांच, 5 अभियंता निलंबित
विज्ञापन
मथुरा। शहर की कृष्ण विहार कॉलोनी के पार्क में बनी 2.50 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी के जमींदोज होने के मामले में सीएम योगी ने सोमवार को सख्ती दिखाई। सीएम के आदेश पर तीन जेई, एक एई और एक अधिशासी अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। अन्य कई जिम्मेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई व जांच के आदेश हुए हैं। उप्र जल निगम नगरीय के मुख्य अभियंता गाजियाबाद क्षेत्र की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की है। यह समिति आईआईटी दिल्ली या कानपुर के सहयोग से जांच पूरी कर आख्या देगी।
जल निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक प्रशासन ज्ञानेंद्र कुमार ने पत्र जारी किया है। पत्र अनुसार सीएम योगी और नगरीय विकास मंत्री हादसे को लेकर बेहद गंभीर हैं। मथुरा पेयजल पुनर्गठन योजना थ्रू गोकुल बैराज पार्ट-1 योजना पर तैनात सहायक अभियंता ललित मोहन, जू. अभियंता शोभित कुमार, वीरेंद्र पाल, रविंद्र प्रताप सिंह और अधिशासी अभियंता दयानंद शर्मा को निलंबित करते हुए इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं, तत्कालीन सहायक अभियंता दिव्यांशु कुमार सिंह के विरुद्ध अनुशासनात्मक जांच बैठाई गई है। अधिशासी अभियंता महराज सिंह, कुमकुम गंगवार व तत्कालीन सहायक अभियंता राम प्रकाश यादव पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बता दें कि रविवार शाम छह बजे यह हादसा हुआ। इसमें दो महिलाओं की मौत हो गई है। 14 लोग घायल हैं। एक घायल की हालत गंभीर है। वह आगरा में उपचाराधीन है। टंकी का निर्माण करने वाली आगरा की एसएम कंस्ट्रक्शन फर्म व उसके सहयोगी साझेदार ठेकेदार बनवारी लाल निवासी आगरा और त्रिलोक सिंह रावत निवासी अल्मोड़ा, उत्तराखंड के खिलाफ शहर कोतवाली में जल निगम ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने शासन द्वारा की कार्रवाई व दर्ज मुकदमे की पुष्टि की।