फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The 2025 TGT exam will be held on December 6th.

Mathura News: टीजीटी परीक्षा 2025 6 दिसंबर को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The 2025 TGT exam will be held on December 6th.
मथुरा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला शाखा) प्राथमिक परीक्षा-2025 छह दिसंबर को जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर होगी। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।
विज्ञापन

परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। प्रथम पाली में सुबह 09:00 से 11:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली में दोपहर 03:00 से 05:00 बजे तक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए जिले में 13 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। यह अपनी-अपनी लोकेशन पर पूरी निगरानी रखेंगे। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान प्रतिबंधित सामग्री लाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षार्थियों से समय से पूर्व केंद्रों पर पहुंचने और अनिवार्य दस्तावेज लेकर आने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed