फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The 11th registry was completed in Thakurji's name.

Mathura News: ठाकुरजी के नाम हुई 11वीं रजिस्ट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The 11th registry was completed in Thakurji's name.
भूमि पंजीकृत कराते भूस्वामी व मौजूद तहसीलदार सदर। 
मथुरा। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के लिए प्रस्तावित भव्य कॉरिडोर निर्माण की कवायद तेज हो गई है। लंबे समय से चल रही प्रशासनिक प्रक्रियाओं और स्थानीय निवासियों के साथ संवाद के सकारात्मक परिणाम आए हैं। अब तक 10 लोगों ने अपनी जमीन व भवन की रजिस्ट्री करा दी है। बुधवार को श्रीबांकेबिहारी के नाम 11वीं रजिस्ट्री हुई है। वहीं दजर्नभर लोग रजिस्ट्री कराने की कतार में हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की काशी विश्वनाथ, अयोध्या की तर्ज पर वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर के लिए एक भव्य कॉरिडोर निर्माण की मंशा है। यह परियोजना लगभग 500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पूरी की जाएगी। इस कॉरिडोर का उद्देश्य न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर दर्शन, पार्किंग और वेटिंग एरिया जैसी सुविधाएं प्रदान करना है बल्कि ब्रज की सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखते हुए आधुनिक जरूरतों को भी पूरा करना है। इस परियोजना से न केवल दर्शन सरल होंगे। वहीं ब्रज क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।
विज्ञापन

एडीएम एफआर डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि अब तक करीब 1200 वर्ग मीटर क्षेत्र की रजिस्ट्रियां कॉरिडोर के लिए की जा चुकी हैं। बुधवार को भूस्वामी गोविंद अग्रवाल ने अपनी संपत्ति को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज (देवता) के नाम पर पंजीकृत कराया। इस प्रक्रिया में क्रेता के रूप में प्रशासन की ओर से नामित तहसीलदार सदर जितेंद्र सिंह चाहर उपस्थित रहे। यह संपत्ति वृंदावन के मोहल्ला कुट्टी गोवर्धन दरवाजा क्षेत्र में स्थित है, जिसकी कीमत 1़ 98 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed