फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Thakurji play Holi with devotees in Ramanreti today

Mathura News: रमणरेती में आज ठाकुरजी भक्तों के साथ खेलेंगे होली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Thakurji play Holi with devotees in Ramanreti today
फोटो रमणरेती आश्रम में मंचासीन सन्त
मथुरा। कार्ष्णि उदासीन रमणरेती आश्रम में आज रंगोत्सव मनाया जाएगा। यहां भक्त राधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ फूल और अबीर-गुलाल उड़ाकर होली खेलेंगे। रंगोत्सव के लिए 10 हजार लीटर टेसू का रंग, दो किलो चंदन, छह क्विंटल फूल और छह क्विंटल गुलाल की व्यवस्था की गई है। शनिवार सुबह 10 बजे पदों के गायन से रंगोत्सव की धूम मचेगी। भक्त भाव-विभोर होकर झूमेंगे।
विज्ञापन

रंगोत्सव में पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान बृज कला संस्थान द्वारा श्रीकृष्ण लीला का मंचन किया जाएगा। इसमें लठामार, लड्डू मार, फूलों और रंग-गुलाल की होली शामिल रहेगी। हजारों की संख्या में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए आश्रम में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। इधर शुक्रवार को गोकुल बैराज से लेकर रमणरेती आश्रम तक मार्ग पर सफाई अभियान चलाया गया। महावन क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर करीब 40 सफाई कर्मी दिनभर सफाई कार्य में लगे रहे। सड़कों और सार्वजनिक स्थलों से कूड़ा-करकट साफ किया।
विज्ञापन



फोटो रमणरेती आश्रम में मंचासीन सन्त

फोटो रमणरेती आश्रम में मंचासीन सन्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed