फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Thakurji gave darshan sitting in the palanquin

Mathura News: ठाकुरजी ने पालकी में विराजमान होकर दिए दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Thakurji gave darshan sitting in the palanquin
श्री कृष्ण मंदिरम दिव्यदेश के ब्रह्मोत्सव में शामिल लोग
वृंदावन। श्रीकृष्ण मंदिरम दिव्यदेश में तृतीय श्री ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत सायंकाल ठाकुरजी की पालकी शोभायात्रा निकाली गई। ठाकुरजी ने पालकी में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए।
विज्ञापन


यह शोभायात्रा राम नगर स्थित मंदिर से प्रारंभ होकर परिक्रमा मार्ग होते हुए बगीची तक पहुंची। वहां पालकी को विश्राम दिया गया, उसके उपरांत ठाकुरजी को भोग अर्पित कर आरती उतारी गई। सदगुरुदेव स्वामी राम प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि ठाकुरजी की पालकी को कंधों पर उठाकर जो पुण्य आज भक्तों को मिला है। वह अनेक यज्ञों से भी बढ़कर है।
विज्ञापन


विश्राम के पश्चात शोभायात्रा पुनः मंदिर की ओर प्रस्थान कर गई। इस शोभायात्रा में मधुसूदनाचार्य महाराज, भानु देवाचार्य, जिला जज अलवर अनिल कौशिक, डीएसपी जवाहर सिंह पटेल, देवांशु शर्मा, अरविंद काबरा, अशोक शर्मा, वंश वर्धन, संजय सिंह आदि अनेक लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed