{"_id":"63c9505c0b517a7a8e55ddd4","slug":"thakur-shribanke-bihari-temple-corridor-consensus-is-being-made-regarding-the-construction-of-new-temple-mathura-news-mtr527384925-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर : नये मंदिर के निर्माण को लेकर बनने लगी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर : नये मंदिर के निर्माण को लेकर बनने लगी सहमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। जन-जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी महाराज मंदिर कॉरिडोर के निर्माण की तैयारियों के बीच विकल्प भी उभरने लगे हैं। इन विकल्पों में ठाकुरजी के लिए आठवीं बार नया मंदिर बनाए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। असंख्य दानदाताओं के सहयोग से इसके लिए मंदिर के संचित कोष को भी खर्च नहीं करना पड़ेगा और विशालतम मंदिर का निर्माण सहज हो जायेगा।
श्रीबांकेबिहारीजी के सुविधापूर्वक दर्शनों के लिए नये मंदिर के निर्माण के महत्वपूर्ण प्रस्ताव को समाज के हर तबके की ओर से व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है। ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष महेश भारद्वाज, अधिवक्ता हिमांशु गोस्वामी, आनंद बिहारी गोस्वामी, सुनीत गोस्वामी पिछले कई दिन से लगातार सामाजिक लोगों, बुजुर्गों से सलाह- मशविरा कर इस मुद्दे पर समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। अपने प्रयास में वह सफल भी हो रहे हैं।
मंदिर सेवायत आचार्य प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी ने कहा कि ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी महाराज के संचित कोष में लगभग 250 करोड़ रुपये की धनराशि जमा है। इसकी ब्याज से ठाकुरजी की दैनिक सेवाओं और कर्मचारियों की तनख्वाह आदि खर्चे चलाए जाते हैं। यदि कॉरिडोर बनाने में संचित कोष खर्च कर दिया गया तो भविष्य में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।