Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Thakur Shri Banke Bihari Maharaj will enjoy Jhoolnotsav

Mathura News: झूलनोत्सव का आनंद लेंगे ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Thakur Shri Banke Bihari Maharaj will enjoy Jhoolnotsav
वृंदावन (मथुरा)। आगामी सात अगस्त को हरियाली तीज पर जन-जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज स्वर्ण रजत हिंडोले में विराजकर भक्तों को दर्शन देंगे। इस बार ठाकुरजी सन 1947 में निर्मित हुए सोने-चांदी के झूले में 78वीं बार झूला झूलेंगे। महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

ठाकुरजी के सेवायत इतिहासकार आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि 7 अगस्त को हरियाली तीज के दिन दोनों समय ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज स्वर्ण रजत निर्मित हिंडोले में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। इस मौके पर आराध्य प्रभु को हरे रंग की बेशकीमती जड़ाऊ पोशाक व रत्नजड़ित स्वर्णाभूषण धारण कराए जाएंगे और घेवर फैनी का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। इस पर्व पर ठाकुरजी के विश्राम के लिए स्वर्ण रजत निर्मित शयन शैया सजाकर उसके पास रजत आइना सहित शृंगार की समस्त सामग्री (सुहाग पिटारी) रखी जाती है।
विज्ञापन

सेवायत बताते हैं कि भावनानुसार झूला विहार के उपरांत बिहारीजी इसी शैया पर शयन करने के बाद पुनः उठकर सजते संवरते हैं। इस शयन शैया पर सुहाग पिटारी चढ़ाने का विशेष महत्व है। बांकेबिहारी मंदिर के साथ ही धर्मनगरी के अन्य मंदिर, मठ और आश्रमों में भी हरियाली तीज महोत्सव उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा, जो रक्षाबंधन तक झूलनोत्सव के रूप में चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेजोड़ कारीगरी का नमूना है स्वर्ण रजत हिंडोला
इतिहासकार के अनुसार श्रीबांकेबिहारी जी महाराज का स्वर्ण रजत हिंडोला ब्रज ही नहीं अपितु विश्वभर में अपनी तरह का एकमात्र हिंडोला है। सौंदर्य, आकर्षक एवं भव्यता को लेकर यह विश्व में विख्यात तो है ही, इसका इतिहास भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। 1942 में महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान बांकेबिहारीजी के हिंडोला का निर्माण कार्य बनारस के कारीगर छोटेलाल और ललन भाई के निर्देशन में 20 कारीगरों के समूह ने 5 वर्ष की मेहनत के बाद पूर्ण हो पाया था। हिंडोला निर्माण में एक लाख तोले चांदी, दस हजार तोले सोना, शीशम साल व सागवान की लकड़ी का प्रयोग हुआ। इन लकड़ियों के लिए नेपाल में टनकपुर के जंगल की लकड़ी का सौदा कई वर्षों की लीज पर किया गया था। इतिहासकार के मुताबिक वर्ष 1947 में सावन पुरुषोत्तम (अधिक) माह होने के चलते सावन दो महीने तक चला था। 15 अगस्त 1947 को जिस दिन भारत को आजादी मिली, उस दिन हरियाली अमावस्या का पर्व भी था। पहली बार भारत के प्रथम स्वतंत्रता दिवस पर उसी दिन बांकेबिहारी महाराज ने इस भव्य झूले में दर्शन प्रदान किए थे। उस वक्त इसे बनाने में लगभग 25 लाख रुपये खर्च हुए थे। वर्ष 2015-16 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के उपरांत अब दोनों समय झूला दर्शन होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed