फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Thakur Radha Vallabhalal played Chaucer

ठाकुर राधा वल्लभलाल ने खेली चौसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 07:33 PM IST
विज्ञापन
Thakur Radha Vallabhalal played Chaucer
वृंदावन (मथुरा)। पासे खेलत प्रीतम प्यारी, दोऊनि मिलि हित चौसर (चौपड़) मांडी नैंन सैंन चलैं गोट सम्हारी...ऐसे पदों का गायन दीवाली पर ठाकुर राधा वल्लभ मंदिर में किया गया। शुभघड़ी में राधा वल्लभलाल ने परंपरागत रूप से चौसर खेलते हुए भक्तों को दर्शन दिए। भक्तजन भी आराध्य के दर्शन पाकर निहाल हुए।
विज्ञापन

दीवाली पर्व पर ठाकुर राधा वल्लभ मंदिर को रंग बिरंगी विद्युत झालरों और फूल मालाओं से सजाया गया। ठाकुरजी ने चटक लाल रंग क पोशाक पहन रखी थी। शाम ढलते ही सेवायतों द्वारा ठाकुरजी के समक्ष चौसर सजाई गई और सेवायतों ने प्रतीकात्मक खेलकर पंरपरा का निवर्हन किया। मंदिर के सेवायत विशाललाल गोस्वामी ने बताया कि दीवाली के दिन चौसर (चौपड़) खेलने की प्राचीन परंपरा भारतीय संस्कृति में रही है। दीवाली पर प्रतिवर्ष ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में चौसर लीला का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

ठाकुरजी के समक्ष चौसर बिछाई जाती है और पासा फेंककर मंदिर में प्रतीकात्मक रूप से चौसर खेलते हैं। इस खेल में राधा रानी की जीत हुई थी। इधर, दिवाली पर रंगबिरंगी लाइटों से जगमग ठाकुर बांके बिहारी मंदिर परिसर आराध्य के दर्शन को आए भक्तों की भीड़ से गुलजार दिखा। श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन कर मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं ने दीपदान किया। मंदिर के जगमोहन में चांदी के दीपक से सेवायतों ने दीपदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed