फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Thakur Banke Bihari gave darshan to the devotees after being seated in the priceless golden carousel.

बेशकीमती स्वर्ण हिंडोले में विराज होकर ठाकुर बांकेबिहारी ने दिए भक्तों को दर्शन

Wed, 11 Aug 2021 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Thakur Banke Bihari gave darshan to the devotees after being seated in the priceless golden carousel.
वृंदावन (मथुरा)। हरियाली तीज पर बेशकीमती स्वर्ण हिंडोले में विराजमान होकर ठाकुर बांकेबिहारी ने लाखों भक्तों को दर्शन दिए। इस दौरान अद्भुत श्र्ृंगार में विराजमान ठाकुर की आभा देखते ही बन रही थी। हरे रंग के वस्त्र और बेशकीमती आभूषण धारण किए ठाकुर जी छवि से भक्तों की निगाहें हट नहीं रही थी। लेकिन, भीड़ का दबाव भक्तों को खुद ही मंदिर से बाहर निकलने को मजबूर कर रहा था।
विज्ञापन

बुधवार को हरियाली तीज पर स्वर्णरजत निर्मित दिव्याकर्षक हिंडोले पर विराजमान ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन का दौर सुबह पौने आठ बजे से ही शुरू हो गया। इस दौरान देश भर से दर्शन को उमड़े लाखों भक्त श्रीराधाकृष्ण की लीला भूमि वृंदावन में भगवान की एक झलक के लिए ललायित रहे। सुबह छह बजे ही भक्तों की लंबी कतार मंदिर के बाहर लग गई थी। जैसे ही मंदिर के पट खुले बांकेबिहारी लाल की जयजयकार होने लगी।
विज्ञापन

बिहारी जी की हरितमामय मनोहारी छवि के दर्शन से भक्त निहाल हो गए। रेशम की कढ़ाई और मोतियों से जड़ी हरी पोशाक में हिंडोले में विराजमान ठाकुर जी की आभा को चार चांद लगा रही थी। इस खास मौके पर सेवायतों ने बांकेबिहारी लाल को मलाई घेवर, फैनी, मावा गुजिया आदि व्यंजन निवेदित किये। हरियाली तीज पर बिहारी जी के दर्शन का यह दौर दोपहर दो बजे तक चलता रहा। इसके बाद शाम पांच बजे से रात 11 बजे तक यह सिलसिला जारी रहा। शाम को भीड़ का दबाव और बढ़ गया। मंदिर से जुड़ी गलियों में मारामारी रही। इस स्थिति से निपटने के लिए मंदिर में निजी सुरक्षा गार्डों के साथ पुलिस बल को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाई बिहारीजी की छवि
भले ही बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुर जी के फोटो खींचना और वीडियो बनाना प्रतिबंधित हो, लेकिन हरियाली तीज पर स्वर्ण हिंडोले में विराजमान बिहारी जी की छवि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। भक्तों ने हिंडोले पर विराजमान ठाकुर जी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डालते हुए हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। इससे ठाकुर जी के दर्शन का लाभ लाखों लोगों ने वृंदावन के बाहर होते हुए भी उठाया। हालांकि यह पहली बार नहीं हुआ है। अब मंदिर में इस आशय का बोर्ड सिर्फ औपचारिकता है। पिछले दिनों कोरोना में मंदिर के सेवायतों ने ही वीडियो वायरल किए थे। इस मामले में तहरीर भी मंदिर प्रबंधन के स्तर पर दी गई, लेकिन बाद में मामला रफादफा हो गया।

पुष्पों की सेज पर ठाकुर जी ने किया विश्राम
वृंदावन। हरियाली तीज पर 12 घंटे से अधिक समय तक भक्तों को दर्शन देने से थके ठाकुर बांकेबिहारी को सुगंधित पुष्पों की सेज पर रात्रि विश्राम कराया गया। इसके लिए ठाकुर जी की खास सेज तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed