फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   thaakur raadha daamodar laal ke vigrah ka panchaamrt se kiya abhishek

Mathura News: ठाकुर राधा दामोदर लाल के विग्रह का पंचामृत से किया अभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
thaakur raadha daamodar laal ke vigrah ka panchaamrt se kiya abhishek
मथुरा। ठाकुर राधा दामोदर लाल के विग्रह का पंचामृत से अभिषेक करते सेवायत। - फोटो : mathura
वृंदावन (मथुरा)। नगर के सप्त देवालयों में प्रमुख राधा दामोदर मंदिर में ठाकुर राधा दामोदर लाल का 483वां प्राकट्य महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार प्रातः मंदिर के सेवायत आचार्य करुण गोस्वामी, कृष्ण बलराम गोस्वामी एवं पूर्ण चंद्र गोस्वामी ने ठाकुर राधा दामोदर लाल के विग्रह का पंचामृत से अभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर ठाकुरजी के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना में भाग लेकर ठाकुरजी के दर्शन किए।
विज्ञापन

मंदिर के सेवायत आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी ने बताया कि मंदिर की मां गोसाई आचार्य तरूलता गोस्वामी के सानिध्य में यह महोत्सव विविध धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हो रहा है। इस महोत्सव का साक्षी बनने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और ठाकुरजी की झलक पाने के लिए लालायित नजर आए। प्रातःकाल ठाकुरजी को विशेष पोशाक धारण कराई गई। घंटे-घड़ियालों के बीच जैसे ही ठाकुरजी की आरती उतारी गई, पूरा मंदिर परिसर ठाकुर राधा दामोदर लाल के उद्घोषों से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को ठाकुरजी के छप्पन भोग दर्शन, विशेष शृंगार दर्शन और भजन संध्या का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed