फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   tension in mathura after fir on chairman and eo

चेयरमैन, ईओ पर रिपोर्ट से मथुरा में महाभारत

Sat, 22 Oct 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 22 Oct 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
tension in mathura after fir on chairman and eo
हड़ताल - फोटो : demo
शहर की महाविद्या कालोनी फेज-दो में सीवर टैंक धंसने से हुई आठ साल के पार्थ की मौत के मामले में नगरपालिका चेयरमैन और ईओ के खिलाफ रिपोर्ट से सियासत गरमा गई है। शनिवार को सभासदों ने एडीएम से मिलकर चेयरमैन पर दर्ज केस को साजिश बताया वहीं सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को हड़ताल का एलान किया है। भाजपा ने भी अपनी पार्टी के चेयरमैन के साथ खड़ा होकर आरपार की लड़ाई का एलान किया।
विज्ञापन


गुुरुवार शाम को महाविद्या कालोनी फेज-दो केपार्क में सीवर टैंक धंसने से छह बच्चे गिर गए थे। पांच बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन जितेंद्र अस्थाना के इकलौते बेटे पार्थ की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद भड़के कालोनी वालों ने शुक्रवार को खूब बवाल काटा। जगह जगह जाम लगाकर अफसरों को कोसा गया। भीड़ जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ मुकदमे की मांग कर रही थी। दिन भर खामोश रहने वाले प्रशासन ने शाम को अचानक नगरपालिका चेयरमैन मनीषा गुप्ता और ईओ डा. ब्रजेश कुमार के खिलाफ थाना गोविंद नगर में रिपोर्ट दर्ज करा दी। 
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज होने के बाद मथुरा शहर का सियासी ताप बढ़ गया है। पालिका सभासदों ने एडीएम से मुलाकात कर अपनी नाराजगी जताई। कहा कि मुकदमा सियासी दबाव में किया गया है। पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। इस दौरान सभासद राजवीर सिंह, संतोष पाठक, शिवराम, अशोक कुमार वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, लच्छोदेवी, आजाद कदम, जाकिर, मुन्नीदेवी यादव, देवकीनंदन कश्यप, मीना गोला सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह और मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी ने रिपोर्ट को राजनीति से प्रेरित बताते हुए भाजपा को बदनाम करने की साजिश करार दिया है। प्रशासन ने रिपोर्ट वापस नहीं ली तो आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाईकर्मियों ने भी किया हड़ताल का एलान
नगर पालिका प्रांगण में आयोजित स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ की बैठक में महासंघ अध्यक्ष हरीकृष्ण शर्मा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सभी पालिका कर्मचारी पीड़ित परिवार के साथ हैं। लेकिन, जानबूझकर इस हादसे के लिए चेयरमैन और ईओ  को जिम्मेदार ठहराते हुए मुकद्दमा दर्ज कराया गया है। इससे पालिकाकर्मियों में आक्रोश है। महासंघ ने सर्वसम्मति से तय किया है कि सोमवार को पालिकाकर्मियों की पूरी तरह हड़ताल रहेगी।


यह जिला प्रशासन के लिए एक चेतावनी होगी। 72 घंटे में मुकदमा वापस नहीं लिए तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। बैठक के दौरान महेश काजू, कन्हैयालाल चंदेल, मुकेश मिस्त्री, प्रीतम, महेश प्रधान, रमेश भाटिया, सत्यप्रकाश सत्तो, अवधेश पाठक, कन्हैया लाल शर्मा, राजकुमार शर्मा, विनोद कुमार लाले आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed