फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Tension prevailing in village Adda, rioters attacked scheduled caste families, accused still absconding

मथुरा: अनुसूचित जाति के परिवारों पर हमले के आरोपी अभी भी फरार, गांव अड्डा में तनावपूर्ण शांति, पीएसी तैनात

Sat, 26 Feb 2022 10:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Feb 2022 10:41 AM IST
सार

थाना मगोर्रा के गांव अड्डा में 20 फरवरी को दलितों परिवारों पर दबंगों ने हमला करके घायल कर दिया था। पथराव एवं असलहा लहराते लोगों का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई थी।

विज्ञापन
Mathura: Tension prevailing in village Adda, rioters attacked scheduled caste families, accused still absconding
अड्डा में तैनात पीएसी के जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनुसूचित जाति के परिवार पर हमले के छठवें दिन मगोर्रा के गांव अड्डा में शांति के बीच सन्नाटा रहा। हमलावरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है, पर अभी तक नाकाम ही रही है। डीएम और एसएसपी की सख्ती से पुलिस हर गतिविधि पर कड़ी नजर बनाए है। सुरक्षा के लिए एक प्लाटून पीएसी को तैनात कर दिया गया है। गांव में हर गतिविधि पर पुलिस और पीएसी के जवान पल-पल नजर रखे हैं।

विज्ञापन


थाना मगोर्रा के गांव अड्डा में 20 फरवरी को अनुसूचित जाति के परिवारों पर दबंगों ने हमला करके लोगों को घायल कर दिया था। पथराव एवं असलहा लहराते लोगों का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई थी। घटनाक्रम के दूसरे दिन पीड़ित परिवार की तहरीर पर मेघश्याम, लवकुश, प्रहलाद, आकाश, विकास उर्फ कल्लू, त्रिलोकी, रोहताश के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद से सभी आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। गांव में तनावपूर्ण माहौल के चलते पुलिस बल तैनात है। पुलिस हर गतिविधि पर नजर बनाए है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी घटनाक्रम में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से शामिल संदिग्धों की भूमिका की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस की लापरवाही से घटना ने पकड़ा तूल

हमले के मामले ने पुलिस की लापरवाही से तूल पकड़ लिया। दरोगा ने सुनवाई की जगह घायलों को ही थाने से भगा दिया था। घटनाक्रम के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल होने से लोग पुलिस कार्रवाई से नाराज हो गए। सीओ गौरव त्रिपाठी ने मामले का संज्ञान लेकर तत्काल मुकदमा दर्ज कराया और पीड़ितों को न्याय का भरोसा दिलाया। घटना की जांच कर रहे सीओ ने बताया कि आरोपी शीघ्र ही गिरफ्तार होंगे।

गांव में पीएसी तैनात

मगोर्रा के गांव अड्डा में तनावपूर्ण शांति के बाद शुक्रवार को अनुसूचित जाति के लोगों की सुरक्षा के लिए एक प्लाटून पीएसी को तैनात कर दिया गया है। गांव में हर गतिविधि पर पुलिस और पीएसी के जवान पल-पल नजर रखे हैं। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद ने बताया कि शुक्रवार को पीएसी की एक प्लाटून तैनात की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed