{"_id":"6179950a69ecdf31b02a3de4","slug":"temporary-hospital-built-in-primary-school-in-bhidauni-mathura-news-mtr5077106166","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिदौनी में प्राथमिक विद्यालय में बनाया अस्थायी अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिदौनी में प्राथमिक विद्यालय में बनाया अस्थायी अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा (टैंटीगांव)। जनपद में डेंगू के नए केस मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को जनपद में 18 नए डेंगू के मरीज मिले हैं। इसके साथ ही गांव भिदौनी में फैली डेंगू बुखार की बीमारी के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर प्राथमिक विद्यालय में अस्थायी अस्पताल खोले जाने के बाद पीड़ित मरीजों की जांच की गई।
गांव भिदौनी में पिछले दो सप्ताह के अंदर डेंगू व बुखार से लगातार करीब एक दर्जन महिला पुरुष व बच्चों की मौत की खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने गांव भिदौनी पहुंच कर डेंगू व बुखार से पीड़ित मरीजों से व ग्रामीणों से जानकारी की। ग्रामीण भूपेंद्र सिंह राजपूत ने बीमारी से अवगत कराते जांच मशीन एवं एंबुलेंस तथा अस्थायी अस्पताल में चिकित्सक तैनात की मांग की थी।
ग्रामीणों के दुख दर्द को समझते हुए जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने 24 घंटे गांव में चिकित्सकों की तैनाती और एंबुलेंस तथा जांच करने के आदेश स्वास्थ्य विभाग को दिए थे। बुधवार को जिलाधिकारी के आदेश पर गांव भिदौनी के अलावा स्वास्थ्य केंद्र पर डेंगू व मलेरिया, सीवीसी की जांच की गई।
विज्ञापन
सीएचसी नौहझील प्रभारी शशीरंजन ने बताया है कि सुरीर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा गांव भिदौनी में 65 डेंगू, मलेरिया, सीवीसी की जांच की गई। उन्होंने बताया कि हमारी टीम लगातार भिदौनी के अलावा आसपास के गांवों का दौरा कर पीड़ित मरीजों की जांच तथा दवा देने का काम कर रही है। संवाद