फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tempo overturns on Ading bypass, elderly man dies

Mathura News: अड़ींग बाईपास पर टेंपो पलटा, वृद्ध की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tempo overturns on Ading bypass, elderly man dies
गोवर्धन। थाना गोवर्धन क्षेत्र के अड़ींग बाईपास पर रविवार को हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। सामने से अचानक आई मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फरह के जोधपुर निवासी रामजीलाल शर्मा अपनी नातिन गुनगुन के साथ टेंपो से गोवर्धन में रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे। अड़ींग बाईपास के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल को बचाने के दौरान टेंपो चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन पलट गया। दुर्घटना में टेंपो सवार रामजीलाल शर्मा व बाइक सवार शाहरुख और उनकी पत्नी सोनम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर अड़ींग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने रामजीलाल शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दंपती को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजन को सूचना दे दी गई है। पुलिस टेंपो चालक से पूछताछ कर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed