फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tempo overturns due to collision with truck female devotee dies

वृंदावन: ट्रक की टक्कर से टेंपो पलटा, महिला श्रद्धालु की मौत

Sat, 13 Jan 2024 08:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Jan 2024 08:56 AM IST
सार

महिला वृंदावन दर्शन के लिए आई थी। टेंपो से छटीकरा होते हुए वो बांके बिहारी मंदिर जा रही थी। रास्ते में ही ये हादसा हो गया। वहीं टेंपो सवार दो अन्य लोग भी घायल  हुए हैं।
 

विज्ञापन
Tempo overturns due to collision with truck female devotee dies
demo pic

विस्तार

मथुरा से छटीकरा होकर वृंदावन आ रहे टेंपो में पीछे से किसी ट्रक ने ओमैक्स तिराहे के पास टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। परिवार के साथ वृंदावन दर्शन के लिए आ रही वृद्ध महिला घायल हो गई, जिसे जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात मथुरा से वृंदावन टेंपो में बैठकर भोपाल निवासी महिला नर्वदा (60) पत्नी प्रहलाद मोरे परिवार के साथ दर्शन करने के लिए आ रही थी, तभी ओमैक्स सिटी तिराहे पर पीछे से तेजगति में आ रहे किसी ट्रक के चालक ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो पलट गया। टेंपो में तीन लोग सवार थे, दो के हल्की चोट आई, जबकि नर्वदा गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और घायल महिला को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि किसी ट्रक ने पीछे से टेंपो में रात के समय टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल महिला की मौत हुई है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। अज्ञात ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed