{"_id":"681bb0b6ad4ef93762008d2c","slug":"temperatures-dropped-due-to-rain-accompanied-by-strong-winds-weather-became-pleasant-mathura-news-c-369-1-sagr1038-129185-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: तेज हवा के साथ हुई बारिश से गिरा पारा, सुहाना हुआ मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: तेज हवा के साथ हुई बारिश से गिरा पारा, सुहाना हुआ मौसम
विज्ञापन
मथुरा। बुधवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदल ली। आसमान में बादल छाए और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। हालांकि कुछ ही देर में बारिश बंद होने से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बृहस्पतिवार को भी बारिश होने की आशंका जताई गई है।
मौसम में बदलाव का सिलसिला थम नहीं रहा है। रुक-रुककर आंधी और बारिश हो रही है। बारिश के कारण गर्मी से तो लोगों को राहत मिली है, लेकिन शहर में होने वाला जलभराव मुसीबत का कारण बन रहा है। बुधवार को भी एक बार फिर मौसम बदला और दोपहर 2 बजे के करीब बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ कुछ देर बारिश हुई। करीब 15 मिनट बाद बारिश रुक गई। बारिश रुकने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं दूसरी तरफ मौसम भी सुहाना हो गया। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी का अहसास भी नहीं हुआ। तापमान में गिरावट के चलते बाजार में भी रौनक नजर आई।
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार बृहस्पतिवार को भी हवा के साथ बारिश होने की आशंका है। अगर बारिश ज्यादा होती है तो जलभराव का संकट खड़ा हो सकता है।