{"_id":"6a984df36a53f669730cdd99","slug":"tej-pratap-yadav-arrived-in-barsana-in-mathura-immersed-in-devotion-to-krishna-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कृष्ण भक्ति में लीन तेज प्रताप यादव पहुंचे बरसाना, गोमाता की आरती कर रमेश बाबा से लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कृष्ण भक्ति में लीन तेज प्रताप यादव पहुंचे बरसाना, गोमाता की आरती कर रमेश बाबा से लिया आशीर्वाद
Wed, 02 Sep 2026 10:11 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 02 Sep 2026 10:11 PM IST
सार
बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव इन दिनों ब्रज की यात्रा पर हैं। उन्होंने बरसाना में माताजी गोशाला में गोमाता की आरती की। इसके बाद रस मंडप पहुंचे, जहां पद्मश्री रमेश बाबा के कीर्तन में शामिल हुए।
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव इन दिनों ब्रज में कृष्ण भक्ति में लीन हैं। बुधवार को वह बरसाना पहुंचे। यहां माताजी गोशाला में गोमाता की आरती की। इसके बाद रस मंडप में पद्मश्री रमेश बाबा के कीर्तन में शामिल होकर उनका आशीर्वाद लिया।
तेज प्रताप यादव का मथुरा-वृंदावन और श्रीकृष्ण भक्ति से जुड़ाव पहले से रहा है। वह समय-समय पर ब्रज के धार्मिक स्थलों पर पहुंचते रहे हैं। आध्यात्मिक अंदाज और भक्ति से जुड़े उनके वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आते रहे हैं। बरसाना पहुंचने के बाद तेज प्रताप ने माताजी गोशाला में गोमाता की आरती की। इसके बाद रस मंडप पहुंचे, जहां पद्मश्री रमेश बाबा के कीर्तन में शामिल हुए।
विज्ञापन
उन्होंने रमेश बाबा से आशीर्वाद लिया और कुछ समय तक कीर्तन में मौजूद रहे। चार सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व भी तेज प्रताप यादव ब्रजधाम में ही मनाएंगे। इन दिनों वह राजनीतिक गतिविधियों से दूर ब्रज के धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर कृष्ण भक्ति में समय बिता रहे हैं।