फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tej Pratap, son of former CM Lalu Prasad Yadav, was stopped from going to Parikrama Marg by car

पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप को गाड़ी से परिक्रमा मार्ग में जाने से रोका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Tej Pratap, son of former CM Lalu Prasad Yadav, was stopped from going to Parikrama Marg by car
गोवर्धन (मथुरा)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव मंगलवार को मुड़िया पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर गिरिराजजी की परिक्रमा लगाने गोवर्धन पहुंचे। भीड़ का दबाव होने के चलते पुलिस ने उनकी गाड़ी को परिक्रमा मार्ग से पहले ही रोक दिया। इससे वह उत्तेजित होकर थाने पहुंचे। पुलिस कर्मियों के गाड़ी रोकने का तेज प्रताप ने वीडियो बनाते हुए वायरल कर दिया। तेज प्रताप अपने पिता के स्वास्थ्य लाभ की कामना मांगने गोवर्धन आए थे। पुलिस की अनुमति न मिलने के कारण वह बिना परिक्रमा लगाए ही लौट गए।
विज्ञापन

मुड़िया पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव मंगलवार शाम करीब ६:३० बजे निजी कार से गोवर्धन की परिक्रमा करने पहुंचे। पुलिस ने एनजीटी के आदेश व भीड़ के कारण उन्हें गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर गाड़ी से प्रवेश करने से रोक दिया। इससे उन्होंने उत्तेजित होकर गाड़ी में बैठे-बैठे वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। उन्होंने थाने पहुंचकर अतिरिक्त निरीक्षक देवेंद्र सिंह से परिक्रमा मार्ग में गाड़ी से परिक्रमा की अनुमति मांगी।
विज्ञापन

पुलिस ने गाड़ी की अनुमति देने से इंकार कर दिया। तेज प्रताप ने बताया कि वह अपने पिता के स्वास्थ्य लाभ के लिए परिक्रमा करने आए थे। आरोप लगाया कि प्रशासन की गाड़ियां व अधिकारियों के परिजन गाड़ी से परिक्रमा लगा रहे हैं लेकिन हमें रोका गया। जबकि बाहरी लोगों का विशेष ध्यान रखना चाहिए लेकिन योगी की सरकार में ऐसा नहीं किया जा रहा है। मालूम हो कि तेज प्रताप गेरुआ वस्त्र पहनकर वृंदावन में अक्सर आते रहते हैं। कभी वह साइकिल से परिक्रमा लगाते हैं तो कभी ठाकुरजी की पोशाक खरीदते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज प्रताप यादव गाड़ी से परिक्रमा करने की कह रहे थे। परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने के चलते गाड़ी से परिक्रमा की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद वह लौट गए।
-गौरव त्रिपाठी , सीओ गोवर्धन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed