फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Teenagers who lose their freedom at a young age will become self-reliant

Mathura News: छोटी उम्र में आजादी खोने वाले किशोर बनेंगे स्वावलंबी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Teenagers who lose their freedom at a young age will become self-reliant
राजकीय संप्रेक्षण गृह - फोटो : mathura
प्रदीप कुमार
विज्ञापन


मथुरा। छोटी उम्र में जाने-अनजाने अपराध कर अपनी आजादी खोने वाले किशोरों को अब स्वावलंबी बनाया जाएगा। साथ ही अपराध से दूर और उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए शासन ने जिले में प्लेस ऑफ सेफ्टी केंद्र निर्माण की कवायद की है। सीएम बाल आश्रय योजना के तहत 15 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण होगा। इसमें बाल अपराधियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि अपराध का रास्ता छोड़कर स्वावलंबी बन सकें। यह पश्चिमी यूपी का पहला और प्रदेश का दूसरा केंद्र होगा।

अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में 82 बाल अपचारियों को जिले के राजकीय संप्रेक्षण गृह में रखा गया है। यहां प्रतिदिन इन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए खेलकूद की गतिविधियां सिखाईं जाती हैं। साथ ही मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक सहायता भी प्रदान की जाती है, लेकिन व्यावसायिक गतिविधियों से वे अनभिज्ञ रहते हैं। इसलिए शासन ने बाल अपराधियों को कौशल विकास के तहत व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के लिए प्लेस ऑफ सेफ्टी केंद्र निर्माण का निर्णय लिया है। इसमें मुजरफ्फनगर, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, समेत पश्चिमी यूपी के अधिकांश जिलों के बाल अपराधियों को यहां प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीएम बाल आश्रय योजना के तहत 15 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए यूपीपीसीएल को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। इसके निर्माण के लिए वृंदावन के नगला रामताल में जगह चिह्नित की है। निर्माण के बाद राजकीय संप्रेक्षण गृह से बाल अपराधियों को यहां शिफ्ट किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

--

कंप्यूटर, मोबाइल रिपेयरिंग समेत अन्य का दिया जाएगा प्रशिक्षण
प्लेस ऑफ सेफ्टी केंद्र में बाल अपचारियों को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी, मोबाइल रिपेयरिंग, ऑटोमोबाइल समेत अन्य का व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह केंद्र 100 की क्षमता का होगा। इसमें पार्किंग और खेल मैदान के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी होंगी। हालांकि वर्तमान में प्रदेश का पहला केंद्र गाजीपुर में स्थापित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
वर्जन

किशोर अपचारियों को स्वावलंबी बनाने के लिए वृंदावन में प्लेस ऑफ सेफ्टी केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। यह पश्चिमी यूपी का पहला और प्रदेश का दूसरा केंद्र होगा। इसमें कौशल विकास योजना के तहत व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। शासन से स्वीकृति मिल गई है, जल्द ही इसका निर्माण कराया जाएगा।
विकास चंद्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed