{"_id":"687e5a1abe7049abff00ebb2","slug":"teenager-was-bitten-by-snake-for-second-time-in-15-days-2025-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 15 दिन में दूसरी बार किशोरी को सांप ने डसा...नहीं बची जान, धतूरा तोड़ने प्लाॅट में गई थी; मचा चीत्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 15 दिन में दूसरी बार किशोरी को सांप ने डसा...नहीं बची जान, धतूरा तोड़ने प्लाॅट में गई थी; मचा चीत्कार
Mon, 21 Jul 2025 08:48 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 21 Jul 2025 08:48 PM IST
सार
किशोरी खाली पड़े प्लाॅट में धतूरा तोड़ने के लिए गई थी। सोमवार को जलाभिषेक के दौरान धतूरा महादेव को अर्पित करना था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। उसकी माैत हो गई।
विज्ञापन
घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र की कृष्णापुरम कॉलोनी में धतूरा तोड़ने गई किशोरी को सांप ने डस लिया। 15 दिन के अंदर ही सांप ने दूसरी बार किशोरी को डसा। रविवार को दूसरी बार डसने के बाद किशोरी की मौत हो गई। उधर, परिजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
रविवार की सुबह कृष्णापुरम कॉलोनी निवासी प्रेमचंद की पुत्री तन्नू अग्रवाल (17) रविवार को घर के पास ही खाली पड़े प्लाॅट में धतूरा तोड़ने के लिए गई थी। सोमवार को जलाभिषेक के दौरान धतूरा महादेव को अर्पित करना था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। उसने घर आकर परिजन को बताया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजन ने बताया कि 15 दिन पहले तन्नू नरसी विहार कॉलोनी गई थी। यहां भी उसे सांप ने डस लिया था। इसकी जानकारी जब उन्हें लगी तो वह तन्नू को चिकित्सक के पास लेकर गए। साथ ही उसका देसी इलाज भी कराया। रविवार को पुन: उसे सांप ने डस लिया और उसकी मौत हो गई। पिता प्रेमचंद ने बताया कि तन्नू ने इस वर्ष ही इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी और बीएससी में प्रवेश के लिए तैयारी कर रही थी।
सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि किशोरी की मौत के बारे में परिजन ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। यदि परिजन सूचना देते तो किशोरी का पोस्टमार्टम कराया जाता। चूंकि किशोरी की मौत सांप के डसने के कारण हुई है इसलिए परिजन ने पोस्टमार्टम कराना उचित नहीं समझा होगा।
ये भी पढ़ें-UP: बाइक सवार कांवड़ियों को राैंदा...एक की माैत, दो की हालत गंभीर; कैंटर छोड़ भाग गया चालक