{"_id":"66cc456881eaeeab6704d135","slug":"teenager-taken-away-by-car-found-after-an-hour-mathura-news-c-29-1-agr1017-279339-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: किशोर को ले गए कार सवार, एक घंटे बाद मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: किशोर को ले गए कार सवार, एक घंटे बाद मिला
विज्ञापन
राया (मथुरा)। सादाबाद रोड से रविवार दोपहर एक किशोर के अपहरण की सूचना से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच सूचना मिली कि किशोर दाऊजी क्षेत्र के नगला वीधी गांव के पास मिल गया। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
रविवार दोपहर गांव रूजगैला निवासी कुछ किशोर सादाबाद रोड पर घाटे की पुलिया के पास करौंदा तोड़ने गए थे। इसी बीच काले रंग की कार में सवार लोग एक किशोर को अपने साथ ले गए। तभी साथ आए दोनों दोस्तों ने शोर मचा दिया। सूचना मिलते ही अनौड़ा चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। कार सवारों की तलाश शुरू हुई। इसके करीब एक घंटे बाद सूचना मिली कि कार सवार किशोर को नगला वीधी गांव के पास उतार कर भाग गए हैं। इसके बाद पुलिस ने किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि कार सवार किसी कारण रुके थे। तभी किशोर ने कार में घूमने की इच्छा जता दी। इस पर वे अपने साथ ले गए।