{"_id":"677d814cf6038c283707943a","slug":"teenager-gasped-while-playing-died-before-reaching-hospital-mathura-news-c-369-1-mt11009-123335-2025-01-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: इतनी छोटी सी उम्र में हार्टअटैक...खेलते-खेलते चली गई 17 वर्षीय किशोर की जान, डॉक्टर ने बताई मौत की ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इतनी छोटी सी उम्र में हार्टअटैक...खेलते-खेलते चली गई 17 वर्षीय किशोर की जान, डॉक्टर ने बताई मौत की ये वजह
Wed, 08 Jan 2025 04:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 04:20 PM IST
सार
मथुरा में 17 साल के लड़के की मौत की वजह जानकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। खेलते-खेलते उसे हार्टअटैक आया। परिवार के लोग अस्पताल ले पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विशाल (फ़ाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह गिल्ली-डंडा खेलते समय 17 वर्षीय किशोर गश खाकर जमीन पर गिर गया। अचेत अवस्था में परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इससे पहले उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
वनखंडी निवासी गोपाल राजपूत ने बताया है कि वह भेलपूड़ी का ठेला लगाते हैं। कोरोना के समय में पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। सोमवार सुबह 10 बजे बेटी ज्योति के साथ घर पर खाना बना रहे थे। इसी समय दो बच्चे दौड़ते हुए आए। कहा, आपका बेटा विशाल राजपूत (17) पांचजन्य पेक्षागृह के निकट खाली प्लॉट में गिल्ली-डंडा खेलते समय गश खाकर गिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वे विशाल को अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजन दो अन्य निजी अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। परिजनों ने बिना चिकित्सा परीक्षण कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि परिवार वाले हार्ट अटैक से मौत का कारण मान रहे हैं।
साथ खेल रहे दोस्तों में मची अफरा-तफरी
पिता गोपाल ने कहा है कि पांचजन्य प्रेक्षागृह के निकट खाली प्लॉट पड़ा है। यहां प्रतिदिन सुबह को आसपास के लड़के खेलते के लिए जुट जाते हैं। सोमवार को विशाल भी इसी प्लॉट में दोस्तों के साथ गिल्ली-डंडा खेल रहा था। इसी दौरान वह जमीन पर गिर पड़ा। साथ खेल रहे दोस्तों में अफरा-तफरी मच गई। दोस्तों बोले, गिल्ली का कैच लेने के दौरान विशाल गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। मालिश करने का भी कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

इस वजह से आया हार्टअटैक
सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि शारीरिक मेहनत करते समय हार्टअटैक की संभावना ज्यादा रहती है। आज के समय में युवाओं व किशोरों की भी हार्टअटैक से मौतें हो रहीं हैं। अचानक गश खाकर गिरने से मस्तिष्क की नस के खिंचाव भी मृत्यु का कारण बन सकती है। या फिर पैदाइशी बीमारी होने पर ऐसी स्थिति बनती है।