{"_id":"6ad38ac73e91c176760c8760","slug":"teenager-commits-suicide-by-jumping-from-fifth-floor-in-vrindavan-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: वृंदावन में पांचवीं मंजिल से कूदा किशोर, माैत से परिवार में मचा कोहराम: माैसी के घर उठाया आत्मघाती कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: वृंदावन में पांचवीं मंजिल से कूदा किशोर, माैत से परिवार में मचा कोहराम: माैसी के घर उठाया आत्मघाती कदम
Sat, 17 Oct 2026 08:18 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 17 Oct 2026 08:18 PM IST
सार
वृंदावन में एक किशेार ने पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
मथुरा के वृंदावन थाना क्षेत्र स्थित हरे कृष्णा ऑर्चिड कॉलोनी में शनिवार को 16 वर्षीय किशोर ने पांचवीं मंजिल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल किशोर को तत्काल संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान राज गौतम (16), पुत्र योगेश गौतम, निवासी 5/222 रिफाइनरी, थाना रिफाइनरी, मूल निवासी ग्राम जनूथर, थाना एवं जिला डीग (राजस्थान) के रूप में हुई है। मृतक के पिता योगेश गौतम सीआईएसएफ यूनिट आईओसी, मथुरा में चालक के पद पर तैनात बताए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, राज गौतम 17 अक्टूबर को अपनी मां और बहन के साथ अपने मौसा सौरभ गौतम (30वर्ष) पुत्र पप्पू गौतम, निवासी सुनरख, थाना जैत के घर आया था। कुछ समय बाद वह घर से घूमने की बात कहकर बाहर निकल गया। इसी दौरान हरे कृष्णा ऑर्चिड कॉलोनी की पांचवीं मंजिल की छत से कूदने की घटना सामने आई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंची और शव के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।