फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Teenage girl kidnapped from Delhi found unconscious

Mathura News: बेहोश मिली दिल्ली से अपहृत किशोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl kidnapped from Delhi found unconscious
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र स्थित अड़ींग के पास रविवार सुबह दिल्ली से अपहृत हुई किशोरी संदिग्ध हालत में बेहोश पड़ी हुई मिली। पुलिस उसे लेकर गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। किशोरी के परिजन को जानकारी हुई तो वह भी अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद दिल्ली पुलिस और किशोरी के परिजन उसे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन



रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक किशोरी गोवर्धन-अड़ींग मार्ग पर बेहोशी की हालत में पड़ी है। सूचना मिलते ही अड़ींग चौकी प्रभारी कपिल नागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कयास लगाया जा रहा है कि किशोरी को अपहरण करने वाले बेहोशी की हालत में यहां फेंककर चले गए होंगे। किशोरी के शरीर पर चोटों के निशान भी हैं, जिससे उसके साथ मारपीट की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन



सीओ गोवर्धन अनिल कुमार ने बताया कि किशोरी किसी वाहन से गिरकर घायल हुई है। उसके साथ दुष्कर्म जैसा कोई मामला नहीं है। परिजन ने भी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले दिल्ली से हुआ था अपहरण आधार कार्ड से हुई पहचान
पुलिस टीम ने किशोरी के कपड़ों की तलाशी ली, तो उसका आधार कार्ड बरामद हुआ। आधार कार्ड में किशोरी का पता दिल्ली का लिखा हुआ था। पुलिस ने दिल्ली में रोहिणी थाना पुलिस से संपर्क किया तो जानकारी हुई कि तीन दिन पहले किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था।



वर्जन
किशोरी गोवर्धन सामुदायिक केंद्र से रेफर होकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल आई थी। किशोरी के साथ कोई पुलिसकर्मी नहीं था। इसलिए उसे भर्ती तो किया, लेकिन मेडिकल परीक्षण नहीं किया।
-डॉ. नीरज कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed