फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Teenage from Chhattisgarh to Mathura Devotion to God

Mathura News: भगवान की भक्ति के लिए छत्तीसगढ़ से मथुरा पहुंची किशोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Teenage from Chhattisgarh to Mathura Devotion to God
मथुरा। भगवान की भक्ति के लिए किशोरी छत्तीसगढ़ से मथुरा पहुंच गई। जंक्शन पर यहां वहां भटक रही किशोरी को जीआरपी ने खोज निकाला है। किशोरी के गायब होने की गुमशुदगी रायपुर के थाने में दर्ज थी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जीआरपी की टीम कार्यवाहक थाना प्रभारी ललित भाटी के नेतृत्व में बुधवार को गश्त कर रही थी। इसी दौरान जंक्शन परिक्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी जीआरपी की टीम को यहां वहां भटकती मिली। टीम में शामिल जीआरपी की महिला सिपाही शशि यादव ने किशोरी से अकेले भटकने के बारे में पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे सकी।
विज्ञापन

पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की रहने वाली है। वह भगवान की भक्ति करने के लिए घर से आई है। महिला सिपाही ने किशोरी के परिजन का मोबाइल नंबर लेकर उन्हें इस बारे में सूचना दी। परिजन ने बताया कि किशोरी की रायपुर के थाने में गुमशुदगी दर्ज है। सूचना के बाद परिजन उसे लेने जीआरपी थाने पहुंच गए। कार्यवाहक थाना प्रभारी ललित भाटी ने बताया कि किशोरी भगवान की भक्ति के लिए घर से निकल आई थी। उसे परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed