फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Teen dies after drowning in Yamuna in Farah

Mathura News: फरह में यमुना में डूबने से किशोर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Teen dies after drowning in Yamuna in Farah
मथुरा। नैतिक का फाइल फोटो - फोटो : mathura
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को यमुना में डूबने से किशोर की मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस और गोताखोरों ने किशोर के शव को यमुना से बाहर निकाला तो परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गांव झंडीपुर निवासी करतार सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई सीताराम का बेटा नैतिक (14) बृहस्पतिवार की शाम शौच जाने की कहकर घर से निकला था। काफी देर तक जब नहीं लौटा तो परिजन को चिंता हुई। उन्होंने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन


यमुना किनारे नैतिक की चप्पल और कपड़े मिले तो परिजन को यमुना में डूबने की आशंका हुई, लेकिन रात होने के कारण यमुना में खोजना संभव नहीं था। शुक्रवार को पुलिस और गोताखोरों की मदद से किशोर का शव यमुना से बाहर निकाला। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि यमुना में नहाने के दौरान किशोर की डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed