फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Team will be formed soon to investigate officers

Mathura News: अफसरों की जांच के लिए जल्द गठित होगी टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Team will be formed soon to investigate officers
मथुरा। विद्युतीकरण कार्यों में अनियमितता मिलने के मामले में एक्सईएन समेत तीन अधिकारियों के कार्यों की जांच के लिए इसी सप्ताह डिस्कॉम मुख्यालय से टीम गठित हो सकती है। इन अधिकारियों की कार्यप्रणाली की रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों वृंदावन के हरे कृष्ण सोसायटी में विद्युतीकरण कार्यों में थर्ड पार्टी निरीक्षण हुआ था। इस मामले में वृंदावन विद्युत उपकेंद्र के एक्सईन अनिल कुमार कपिल, एसडीओ संदीप वार्ष्णेय और जेई नेम प्रताप द्वारा काम में गड़बड़ी का मामला सामना आया था। निरीक्षण में पाया गया कि कार्य में प्रयोग की जाने वाली सामग्री का उपयोग नियमानुसार नहीं किया गया। कई जगह पर सामग्री अधिक मात्रा में दिखाकर उसका भुगतान किया गया। मौके पर सामग्री भी कम पाई गई थी। अधीक्षण अभियंता, विद्युत (शहरी क्षेत्र) सुरेश चंद्र रावत के अनुसार मुख्यालय के उच्चाधिकारियों द्वारा इसी सप्ताह जांच शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed