{"_id":"64ea47519c8b999e5c0345d4","slug":"team-of-doctors-including-cmo-reached-bhidoni-mathura-news-c-29-1-mtr1016-125888-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: भिदौनी पहुंची सीएमओ सहित चिकित्सकों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: भिदौनी पहुंची सीएमओ सहित चिकित्सकों की टीम
Sun, 27 Aug 2023 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। नौहझील ब्लांक के गांव भिदौनी में बुखार के चलते महिला की मौत की जानकारी मिलने पर शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची। यहां उन्होंने संपूर्ण मामले की जानकारी की। 74 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।
शनिवार के अंक में अमर उजाला में बुखार से मुन्नी 45 पत्नी अकबर निवासी भिदौनी की मौत का समाचार प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने जिला मलेरिया अधिकारी एवं नौहझील के चिकित्सा प्रभारी सहित टीम को वहां भेजा।
इसके बाद सीएमओ खुद भी गांव पहुंच गए। उनके निर्देशन में टीम ने 74 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। 34 महिला-पुरुषों की स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजीं। सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने बताया कि पूरे गांव में लार्वा नाशक दवा का छिड़काव, इंडोर स्प्रे, सोर्स रिडक्शन कार्यवाही एवं जागरूकता कार्य किया गया। दवाएं भी वितरित की गईं।