फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Teachers will measure if they come to office during school time

Mathura News: विद्यालय समय में कार्यालय आए तो नपेंगे शिक्षक

Mon, 31 Jul 2023 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 31 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Teachers will measure if they come to office during school time
मथुरा। नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आते ही विद्यालय समय में कार्यालय आने वाले शिक्षक नेताओं पर लगाम कसने की तैयारी कर दी है। उन्होंने एक पत्र जारी किया है। इसके अनुसार विद्यालय समय में किसी भी शिक्षक-शिक्षिका के कार्यालय न आने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए ने टाइम एंड मोशन के आधार पर शैक्षिक कार्याें की समय अवधि भी जारी की है।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि अक्सर देखा गया है कि विद्यालय समय में भी शिक्षक और शिक्षिकाएं कार्यालय आते हैं। कई बार तो कई शिक्षक अनावश्यक भी कार्यालय आ जाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए एक आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार अब शिक्षक-शिक्षिकाएं को अपने काम के लिए विद्यालय समय में कार्यालय नहीं आएंगे। वरन वह विद्यालय समय के बाद ही कार्यालय आएंगे।
विज्ञापन


यदि उन्हें विद्यालय समय में किसी आवश्यक कार्य के लिए लिए कार्यालय आना है तो अवकाश लेकर ही वह बीएसए कार्यालय आएं। अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही बीएसए ने विद्यालयों के खोलने और बंद करने के समय के बारे में भी जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed