फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Teachers are getting innovation training in DIET

Mathura News: डायट में शिक्षकों को मिल रहा नवाचार का प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Teachers are getting innovation training in DIET
मथुरा। निपुण भारत अभियान के तहत डायट परिसर में शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों को विज्ञान प्रयोगशाला के माध्यम से नवाचार और प्रयोगात्मक शिक्षा के गुण सीखने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण उपकरणों और प्रयोगात्मक विधियों के प्रयोग की जानकारी दी जा रही है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कक्षा में बच्चों की रचनात्मक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने बताया कि शिक्षक अब विज्ञान प्रयोगशालाओं और नवाचार कार्यशालाओं के जरिए छात्रों को अधिक व्यावहारिक और रोचक तरीके से पढ़ा सकेंगे। इससे न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि बच्चों में नवाचार और समस्या समाधान की क्षमता भी विकसित होगी। उन्होंने बताया कि शिक्षकों को क्रमबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण उन्हें कक्षा में नई शिक्षण तकनीक अपनाने और विद्यार्थियों को अनुभव आधारित शिक्षा देने में मदद करेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed