{"_id":"6a0b5c6ad2d1312b5b0e5d90","slug":"teach-how-to-create-paintings-without-colors-brushes-mathura-news-c-369-1-mt11002-146567-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बिना रंग और ब्रश के पेंटिंग बनाना सिखाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बिना रंग और ब्रश के पेंटिंग बनाना सिखाएंगे
विज्ञापन
मथुरा। संस्कार भारती की बैठक रविवार को स्थानीय होटल में हुई। इसमें पुरुषोत्तम मास और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में कला, संस्कृति, योग और साहित्य से जुड़े विभिन्न आयोजनों की घोषणा की गई।
बैठक में बताया गया कि 22 से 28 मई तक बिना रंग और ब्रश की पेंटिंग कार्यशाला होगी। प्रतिभागियों को रंग-बिरंगे कागज के टुकड़ों के माध्यम से कलाकृति तैयार करना सिखाया जाएगा। ऑनलाइन प्रशिक्षण चित्रकार डॉ. उमा शर्मा देंगी। समापन पर तीन विशेष प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। संस्कार भारती द्वारा 17 मई से 15 जून तक ऑनलाइन सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें नृत्य, गायन और कहानी लेखन जैसी विधाओं को सिखाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 20 जून को योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। वहीं 10 अगस्त को नटराज पूजन, कला गुरु सम्मान एवं संस्था का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया जाएगा।
बैठक में कोषाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोपाल सिंघल ने आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। महामंत्री भारत भूषण सिंघल ने वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा। वरिष्ठ सदस्य ब्रजकिशोर त्रिपाठी को सम्मानित भी किया गया। अध्यक्षता अनूप माहेश्वरी ने धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष रेखा माहेश्वरी ने दिया। संचालन चारू सिंघल ने किया। बैठक में मनीष शोरावाले, सुभाष अग्रवाल , दिनेश चंद, रमन लाल गुप्ता, कल्पना सारस्वत, डॉ. विनीता गुप्ता, डॉ. केएल अग्रवाल, अनिल सोनी, मयूर कौशिक, पूजा माहेश्वरी और रेनू शर्मा मौजूद रहीं।