फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tea, samosas, and petha were removed from the bookstall

Mathura News: बुक स्टॉल से हटाए चाय, समोसा और पेठा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Tea, samosas, and petha were removed from the bookstall
मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर स्थापित स्टॉलों से अवैध बिक्री का सामान हटा दिया गया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद रेलवे का वाणिज्य विभाग हरकत में आ गया। बृहस्पतिवार को अधिकारियों की टीम न स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। बुक स्टॉल पर बिकने वाला बेकरी, चाय, समोसा, पेठा आदि खाद्य पदार्थ हटवा दिए गए। अब इन स्टॉल पर किताबें सजने लगी हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने स्टॉलों पर निर्धारित सामान के बजाए अवैध रूप से अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री का मामला उजागर किया था। स्टेशन के 10 प्लेटफार्म पर 23 स्टाॅल हैं। इनमें फल और जूस की 4, मिल्क की दो, एमपीएस की एक, कैटरिंग की 12 और 4 बुक स्टाॅल हैं। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लगी आर्य समाज बुक स्टाॅल और अमूल स्टाॅल पर अधिकारियों की आंखों के सामने ही रेलवे को नुकसान पहुंचाया जा रहा था। इन स्टॉलों पर पुस्तकों के बजाए अन्य सामान बेचा जा रहा था। बुक स्टॉल पर किताबाें पर धूल जमीं हुई थी। बेचने के लिए उन्हें काउंटर पर ही नहीं रखा गया था, जबकि काउंटर पर चाय, समोसा और पेठा बेचा जा रहा था। अमूल की स्टॉल पर बेकरी के उत्पाद पेटीज, बर्जर, क्रीम रोल नमकीम, चिप्स, चाय समोसा की बिक्री की जा रही थी।
विज्ञापन


वर्जन
स्टॉलों पर निर्धारित के स्थान पर अन्य सामान की बिक्री की वाणिज्य विभाग की टीम द्वारा जांच की जा रही है। जुर्माना तय किया गया है। इसकी जानकारी जल्द स्टॉल विक्रेताओं को दी जाएगी। अवैध बिक्री करने वाले वेंडरों पर 2 हजार से 20 हजार तक के दंड का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रशस्ति श्रीवास्तव पीआरओ, आगरा मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed