{"_id":"578f882f4f1c1b6949c4b50d","slug":"talgo-with-weight-at-160-km-per-hour-speed","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजन के साथ टेल्गो ने पकड़ी 160 की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजन के साथ टेल्गो ने पकड़ी 160 की रफ्तार
अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
h
- फोटो : ब्यूरो/ मथुरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंक्शन रेलवे स्टेशन से पलवल के मध्य हाईस्पीड ट्रेन टेल्गो के बुधवार को दो ट्रायल किए गए। दोनों में ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ी। इस दौरान यात्रियों के वजन के बराबर वजन (200 क्विंटल) टेल्गो कोच में रखा हुआ था। गुरुवार को टेल्गो का 170 किलोमीटर प्रति घंटा पर ट्रायल किया जाएगा।
देश की हाईस्पीड ट्रेन टेल्गो का 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शुरू हुआ ट्रायल बुधवार को 160 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गया। बुधवार सुबह टेल्गो 11:52 बजे मथुरा स्टेशन से पलवल के लिए 160 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से रवाना हुई और 12:34 बजे पलवल रेलवे स्टेशन पहुुंच गई।
दूसरे ट्रायल में भी ट्रेन की स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा ही रही। ट्रेन 4:55 बजे रवाना होकर 5:37 बजे पलवल रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। दोनों ही ट्रायल में टेल्गो ने 84 किलोमीटर की दूरी तय करने में मात्र 42 मिनट का समय लिया। मंगलवार को ट्रेन का मात्र रूंधी रेलवे स्टेशन तक ट्रायल हुआ था।