फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   talgo trial in mathura

फिर परखे गए टेल्गो के इमरजेंसी ब्रेक

Fri, 29 Jul 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 29 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
talgo trial in mathura
टैल्गो ट्रेन - फोटो : ब्यूरो/ मथुरा
देश की हाईस्पीड ट्रेन टेल्गो के गुरुवार को मथुरा से कोसीकलां रेलवे स्टेशन तक तीन ट्रायल हुए। तीनों ही ट्रायल में ट्रेन 29 मिनट में कोसीकलां रेलवे स्टेशन पहुंच गई। 
विज्ञापन


तीनों ट्रायल के दौरान टेल्गो की स्पीड 160 किमी प्रति घंटा रही। पहले ट्रायल में ट्रेन 11.55 बजे कोसीकलां रेलवे स्टेशन के लिए निकली और 12.24 बजे कोसीकलां पहुंच गई। दूसरे ट्रायल में 14.35 बजे मथुरा से चलकर 15.14 बजे कोसीकलां रेलवे स्टेशन तक पहुंची। तीसरा ट्रायल 17.12 बजे शुरू हुआ और टेल्गो 17.41 बजे कोसीकलां पहुंच गई।
विज्ञापन


ट्रायल के दौरान टेल्गो में यात्रियों के वजन के बराबर वजन रखा था। एक बार आझई के समीप और एक बार कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर इमरजेंसी ब्रेक का प्रयोग किया गया। ब्रेक लगाए जाने पर ट्रेन के रुकने का समय भी चेक किया। तीनों ट्रायल पूरी तरह सफल बताए जा रहे हैं। अंतिम ट्रायल में भी लोको पायलट सुनील पाठक, विवेक शर्मा और गार्ड एसके मिश्रा रहे। इसी स्टाफ ने प्रथम ट्रायल में भी टेल्गो को चलाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-मुंबई रूट पर ट्रायल
देश की हाईस्पीड ट्रेन टेल्गो के एक अगस्त से नई दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर ट्रायल होेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान दिल्ली से मथुरा रेलवे स्टेशन तक ट्रेन की स्पीड 180 किमी प्रति घंटा रहेगी। मथुरा से मुंबई तक 150 किमी प्रति घंटा की स्पीड रखी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed