{"_id":"578673cf4f1c1b027d13ed1e","slug":"talgo-train-everybody-in-the-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेल्गो ने रफ्तार में सबको पीछे छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेल्गो ने रफ्तार में सबको पीछे छोड़ा
mathura
Updated Wed, 13 Jul 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
टेल्गो ट्रेन
- फोटो : ब्यूरो/ मथुरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेल्गो ट्रेन ने बुधवार को 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलकर इतिहास रच दिया। ट्रेन महज 38 मिनट में मथुरा से पलवल रेलवे स्टेशन तक पहुंच गई। इस ऐतिहासिक क्षण के डीआरएम आगरा सहित तमाम रेलवे अधिकारी गवाह बने।
बुधवार को सुबह 11:28 बजे टेल्गो ट्रेन से डीआएम सहित अन्य अधिकारी जंक्शन रेलवे स्टेशन से पलवल के लिए रवाना हुई। इस दौरान टेल्गो ट्रेन 180 किमी की रफ्तार से चली। ट्रेन मात्र 38 मिनट में ही 84 किमी की दूरी तय करके पलवल रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। जबकि मथुरा से रूंधी रेलवे स्टेशन तक (74 किमी) की दूरी मात्र 30 मिनट में ही तय कर ली थी। रूंधी से पलवल के बीच कॉशन होने के चलते ट्रेन ने करीब 10 मिनट की दूरी को तय करने में आठ मिनट लगे। वहां से यह ट्रेन करीब 1:30 बजे जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आई।
डीआरएम प्रभाष कुमार बताया कि टेल्गो ने बुधवार को 180 किमी प्रति घंटे की स्पीड का ट्रायल सफलता पूर्वक पूरा किया। यह एक ऐतिहासिक क्षण है। बताया कि ट्रायल का मुख्य उद्देश्य है कि दिल्ली से मुंबई के बीच की दूरी यात्री कम समय में तय कर सके। डीआरएम ने लोको पायलट सुनील पाठक, विवेक शर्मा के बारे में कहा कि दोनों तारीफ के हकदार हैं। वहीं गार्ड एसके मिश्रा की भी तारीफ की।