फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Take Kanhaiya, cross the parish ...

कन्हैया ले चल पल्ली पार...

Tue, 23 Mar 2021 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Take Kanhaiya, cross the parish ...
वृंदावन (मथुरा)। श्रीधाम वृंदावन में आयोजित कुंभ में श्रीजी बाबा नगर खालसा द्वारा यमुना किनारे घाट पर श्री बालकृष्ण प्रभु को नौका विहार, चुनरी मनोरथ और दीपदान का आयोजन किया गया। वैष्णव संप्रदाय के महिला-पुरुष अनुयायियों ने शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन

खालसा के महंत राधाकांत गोस्वामी एवं आचार्य रमाकांत गोस्वामी ने फूलों से शृंगारित नौका में ठाकुरजी (श्रीबाल कृष्ण प्रभु) को विराजमान करा यमुना में विहार कराया। भक्तों ने ठाकुरजी के पद गाए और संगीतमय कीर्तन किया। इसमें ‘जहां विराजे राधारानी अलबेली सरकार’ ‘कन्हैया ले चल पल्ली पार’ ‘मेरा आपकी कृपा सब काम हो रहा है’ भजनों की प्रस्तुति दी गई। ठाकुरजी को नौका विहार के दर्शन के लिए यमुना घाट किनारे भक्तों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

इसके बाद यमुना महारानी का चुनरी मनोरथ किया गया। नाव पर सवार भक्तों ने यमुना महारानी को चुनरी ओढ़ाई। श्रद्धालुओं ने यमुना में दीपदान भी किया। मधुसूदन गोस्वामी, मुकुंद गोस्वामी, व्यापारी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष रविकांत गर्ग, बनवारी लाल अग्रवाल, कन्हैया लाल अग्रवाल, राधारमन अग्रवाल, राघव शास्त्री, श्रीवल्लभ गोस्वामी, राघव आचार्य, अमित भारद्वाज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed