फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tajias were buried in Karbala

Mathura News: कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किए ताजिये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tajias were buried in Karbala
मथुरा। कोसीकलां में निकाले गए ताजिया।  - फोटो : mathura
कोसीकलां। चेहल्लुम मेला कमेटी के तत्वावधान में सोमवार शाम को ताजियों का जुलूस निकाला गया। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। इस दौरान अखाड़ेबाजों ने करतबों से सभी का मन मोह लिया। बाद में ताजियों को कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

ताजियों का जुलूस दिल्ली गेट निकासा से शुरू होकर गुरुषगंज, बल्देवगंज, पुरानी जीटी रोड, घंटाघर मार्ग से निकाला गया। जुलूस में ताजिये चल रहे थे, जिन्हें लोग देखते ही रह गए। विद्युत की रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग ताजिये सभी के आकर्षण का केंद्र बने थे। ताजियों के बीच में अखाड़ेबाज अपनी कला का प्रदर्शन करते चल रहे थे। घंटों तक चले जुलूस के बाद ताजियों को रात में कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली गेट पर मेला में बाहर के दुकानदारों ने दुकानें लगाईं। आगरा, ग्वालियर, धौलपुर, मेरठ के लोगों ने मेले में शिरकत की। दिल्ली गेट पर शाकिर नंबरदार, शानू सलमानी, काले कुरैशी, नकीम, उमर कुरैशी तथा सब्जी मंडी में हिंदू-मुस्लिम एकता कमेटी के काले खान, आफताब, अफतार, गफ्फार, आदिल, भोला, आदि ने ताजिएदारों को सम्मानित किया। एसडीएम वैभव गुप्ता, सीओ भूषण वर्मा, प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल फोर्स के साथ चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed