{"_id":"6a396976f34e3bb89d08f4b8","slug":"taj-express-and-goods-train-pelted-with-stones-in-mathura-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ताज एक्सप्रेस समेत दो ट्रेन पर पथराव, दहशत में आए यात्री; ट्रैक से संदिग्ध परिस्थिति में युवक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ताज एक्सप्रेस समेत दो ट्रेन पर पथराव, दहशत में आए यात्री; ट्रैक से संदिग्ध परिस्थिति में युवक दबोचा
Mon, 22 Jun 2026 10:27 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:27 PM IST
सार
अचानक हुए पथराव से यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ को दी गई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। इस दाैरान मालगाड़ी के इंजन पर भी पथराव की घटना सामने आई।
विज्ञापन
आरपीएफ ने पकड़ा ट्रेन पर पथराव का आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के कोसी-छाता रेलखंड पर ट्रेनों पर पथराव की लगातार दो घटनाओं से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। रविवार रात ताज एक्सप्रेस और रविवार सुबह एक मालगाड़ी को निशाना बनाए जाने के बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि दोनों घटनाओं में किसी यात्री अथवा रेलकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है। मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ में शराब के नशे में पथराव करने की बात स्वीकार की है।
रविवार देर रात आगरा से दिल्ली की ओर जा रही ताज एक्सप्रेस के डी-12 कोच पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर फेंके। अचानक हुए पथराव से यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ को दी गई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। इससे पहले रविवार सुबह छाता रेलवे स्टेशन के समीप एक मालगाड़ी के इंजन पर भी पथराव की घटना सामने आई। आरपीएफ निरीक्षक आनंद कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने रेलवे ट्रैक और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा ट्रेन चालक, गार्ड और अन्य रेलकर्मियों से जानकारी जुटाई।
जांच के दौरान गार्ड द्वारा बताए गए स्थान पर अप मेन लाइन के किनारे एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा दिखाई दिया। टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राधेश्याम निवासी ग्राम बहरावली, छाता बताया। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार आरोपी शराब के नशे में था और उसने स्वीकार किया कि उसी ने ताज एक्सप्रेस तथा मालगाड़ी पर पत्थर फेंके थे। आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।