फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tablets: Some defective screens others not charging

टैबलेट : किसी की स्क्रीन खराब, कोई नहीं ले रहा चार्जिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Tablets: Some defective screens others not charging
मथुरा। परिषदीय स्कूलों में डिजिटल कार्य के लिए वितरित किए गए टैबलेट शिक्षकों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। कई टैबलेट या तो सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं या फिर पूरी तरह खराब हो गए हैं। इनमें किसी की स्क्रीन खराब है तो कोई चार्चिंग ही नहीं ले रहा है। खराब टैबलेट को जमा कराने के लिए इन दिनों बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय पर बड़ी संख्या में शिक्षक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षक अपने-अपने स्कूलों के खराब टैबलेट लेकर कार्यालय पहुंच रहे हैं लेकिन यहां उन्हें जमा करने के बाद शिक्षकों को रिसीविंग नहीं दी जा रही है। यह टेबलेट शिक्षकों को प्रेरणा एप में फीडिंग, यू डाइस पोर्टल पर कार्य करने, निपुण एप, छात्रों की डिजिटल उपस्थिति दर्ज करने जैसे कार्यों के लिए दिए गए थे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने बताया कि अधिकांश टैबलेट में तकनीकी खराबी बताई जा रही है। विभाग की तरफ से शिविर लगाकर इन्हें जमा कराया जा रहा है। जो सही होने की स्थिति में है उन्हें ठीक कराया जा रहा है। जो पूरी तरह खराब हैं उन्हें बदलवा कर शिक्षकों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed